पुलिस ने किया दो नाबालिक गुमशुदाओं को सकुशल बरामद
देहरदून। विगत 16 फरवरी को महेन्द्र सिंह थापा निवासी बडोवाला की ओर से थाना बसंत विहार पर लिखित तहरीर दी कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष 16 फरवरी को घर से स्कूल के लिये गयी थी किन्तु वापस नही आई। उल्लेखनीय है कि इस गुमशुदा नाबालिक की स्कूटी तथा गुमशुदा का कुएं मंे कूदकर आत्महत्या करने सम्बन्धी एक सुसाईड नोट, आरकेडिया ग्रान्ट, चाय बगान स्थित कुएं के पास से प्राप्त हुआ था। पुलिस द्वारा कुंए की तलाशी एसडीआरफ/फायर टीम के साथ ली गई, जिसमें कुँए में कूदकर आत्महत्या करना नहीं पाया गया। पुलिस टीम की ओर से आईएसबीटी रेलवे स्टेशन तथा शहर से बाहर जाने वाले मार्गांे की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पुलिस ने गुमशुदा के दोस्तांे एवं स्थानीय लोगांे से पूछताछ करते हुये गुमशुदा की वाहट्सअप, फेसबुक प्रोफाईल चैक की गई व उसके मित्रों, परिचितांे से गहन पूछताछ की गई। इसी बीच यह प्रकाश में आया कि उस गुमशुदा के स्कूल में पढने वाली पंडितवाडी निवासी नाबालिक बालिका मित्र भी उसी दिन से अपनी माता के एटीएम से पैसे निकालकर लापता है, जिसकी गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना कैन्ट पर उसके पिता महेन्द्र मिश्रा द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। गुमशुदाओं द्वारा सहायता के लिए अपने मित्र से सम्पर्क किया गया, उस नम्बर के सम्बन्ध में सर्विलांस द्वारा जानकारी की गई तो यह नम्बर दिल्ली क्षेत्र के आईसक्रीम ठेली विक्रेता का ज्ञात हुआ। जिससे संपर्क करने पर ज्ञात हुआ की इन दोनांे नाबालिक गुमशुदा मापासेडा बार्डर गली नं. 3 नई दिल्ली में किराये के मकान पर रहकर नौकरी की तलाश कर रही है। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के उपरान्त दोनांे नाबलिक गुमशुदाओं को सकुशल बरामद किया गया। लड़कियों ने बताया हम दोनों पीताम्बरपुर में एक ही स्कूल में पढाई करती है तथा घनिष्ठ मित्र है। उनके परिजन पढाई के लिए डांटते थे तथा फ्रेन्डस के साथ घूमने फिरने से रोकते थे किन्तु दोनांे अपनी मर्जी जीवन व्यतीत करना चाहती थी। जिस कारण भ्रमित करने के लिये एक सुसाईड नोट व स्कूटी कुएं के पास छोड़ दी गई। कैन्ट क्षेत्र से गुमशुदा अपने साथ पैसे लेकर गई थी। जिससे उन्हंे दिल्ली में किराये पर कमरा मिला तथा दोनों नौकरी की तलाश कर रही थी।

Post A Comment: