ऋषिकेश  रविवार को प्रदर्शन के दौरान सौरभ नैथानी बोले, स्थानीय प्रशासन की हठधर्मिता, निष्क्रियता और राजनैतिक दबाव के कारण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बोर्ड के नीचे कूड़ादान रख दिया गया है। इस चौक पर गंदगी का ढेर लग रहा है और क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। यह चौक श्रीभरत मंदिर, सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, निर्मल हॉस्पिटल, डांडी बाड़ा आश्रम आदिमठ, मंदिर से लगा हुआ क्षेत्र है। लिहाजा, यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। रेलवे रोड पर रखे गए कूड़ेदान को प्रशासन की ओर से हटा दिया गया, लेकिन केवलानंद चौक पर रखा कूड़ादान अब तक नहीं हटाया जा सका है। प्रदर्शन में आशु मंडल, राजू बड़थ्वाल, राजेंद्र तायल, गोपाल, दीनबंधू, केशव दुबे, भरत जेठूड़ी, गणेश पांडेय, अजय दास, आशीष थापा, ऋषभ कुमार शामिल रहे।

Post A Comment: