देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्रा के कुआंवाला के निकट एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के नीचे खड्ड में जा गिरी जिससे उसमें सवार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने चालक को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में एक इंडिगो कार अनियंत्रित होकर जैन गौशाला कुआंवाला के सामने निर्माणाधीन पुल के नीचे खड्डे में जा गिरी। इस सूचना पर चैकी हर्रावाला व कोतवाली डोईवाला की संयुक्त टीम ने सरकारी क्रेन व इस्पात निगम कुआंवाला की क्रेन की मदद से इंडिगो कार संख्या यूए07टीए-8192, जो कि खड्डे में उल्टी पड़ी हुई थी, को बाहर निकाला। कार के ड्राइवर की शिनाख्त प्रदीप कुमार (उम्र 33 वर्ष) पुत्र जोगराज निवासी गुरुद्वारा रोड प्रेमनगर थाना डोईवाला के रूप में हुई। ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतक को पंचायत नामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन हाॅस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुट गई है।

Post A Comment: