देहरादून। 79 लाख की धेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने वाले बिल्डर ने भाजपा नेता विश्वास डाबर से अपनी जान का खतरा जताने के साथ ही पुलिस व कुछ नेताओं पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बिल्डर अनुज सिंघल का आरोप है कि उन पर 13 दिन पूर्व जानलेवा हमला हो गया था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। किन्तु पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेना उचित ही नही समझा जिससे उन्हे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इस मामले को लेकर वे शीघ्र ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मिलेंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता पर बीती 5 फरवरी को सहस्त्राधरा रोड स्थित आईटी पार्क के निकट उस समय हमला हुआ था जब वो अपनी कार से साईट पर जा रहे थे। बिल्डर की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। बिल्डर का आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी है कि यदि उसने 24 घंटे के भीतर मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। उन पर यह हमला आईटी पार्क के निकट हुआ है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रविन्द्रपुरी हाथीबड़कला निवासी अमर बिल्डर्स के किराये में रहने वाले बिल्डर अनुज सिगंल ने तिलक रोड निवासी एवं भाजपा नेता विश्वास डाबर के खिलाफ 79 लाख की धेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद बिल्डर पर जानलेवा हमला हो गया और उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


Post A Comment: