वन मंत्री ने चौरासी कुटी में किया कैंटीन  व बीटल्स के साथ महर्षि महेश योगी के चित्र की प्रदर्शनी का लोकार्पण
ऋषिकेश ।  पिछले कई वर्षों से वीरान पड़ी शंकराचार्य नगर स्थित महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया को स्थानीय लोगों की आजीविका से जोड़ने के लिए उत्तराखंड राज्य के वन एवं वन्य जीव पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट मंत्री हरक सिंह रावत तथा क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूरीतथा नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने संयुक्त रूप से  84 कुटिया में एक कैंटीन के साथ बीटल तथा  महेश योगी की चित्र प्रर्दशनी का लोकार्पण किया ।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हरक सिंह रावत ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि   यहक्षैत्र आध्यात्मिक ता के साथ वन्य जीवों की भी धर्मस्थली रहीहै जिसे और आध्यात्मिक बनाए जाने की आवश्यकता है जिसके  विकास के है राज्य सरकार किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां इस क्षेत्र को विकसित करने की दृष्टि से विकल्प के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है जिसका लाभ देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को मिल सकेगा उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र को अपनी ओर से पूरी तरह विकसित करेंगे जिससे यह क्षेत्र दुनिया में प्रचलित दृष्टि से याद रखा जा सके साथ ही उनका कहना था कि यह क्षेत्र अपने आप में पूरी तरह रमणीक स्थल भी है जहां आगामी 4 मार्च से बीटल महोत्सवी राज्य सरकार बनाने जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश के योगाचार्य भी भाग लेंगे क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंण्डूरी ने इसे क्षेत्र केलिए मीम का पत्थर साबित होने की बात कही,
 उल्लेखनीय है कि महर्षि महेश योगी द्वारा गोहरी रेज राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत वर्ष 1961 में चौरासी कुटिया का निर्माण विदेशी व भारतीय योग विधा से जुड़े अध्यात्म तथा ध्यान योग के लिए किया था ।जो कि वन विभाग से लीज पर ली गई थी लेकिन इसकी लीज वर्ष1982 मे समाप्त हो गई थी जिसके बाद यह सभी कुटिया खंडहर में बदल गयी थी लेकिन उत्तराखंड सरकार ने इसे पर्यटको के लिए खोला था।
इस दौरान मंत्री हरक सिंह तथा विधायक रितु खंडूरी ने संयुक्त रुप से रूद्राक्ष का पौधा रोपण भी किया। इस दौरान वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूरी ने वन्यजीवों को बचाने के लिए वन अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के प्रति उन्हें सम्मानित भी किया ।अजयशर्मा के संंचालन मे चले कार्यक्रम मे इस अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर, हरिद्वार के प्रभारी वना अधिकारी आकाश वर्मा पार्ट वार्डन कोमल सिंह ,अजय शर्मा सहित गौहरी रेज के तमाम वन अधिकारी कर्मचारी  के अतिरिक्त नगर पंचायत की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत के अलावा  परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि भी उपस्थित थे

Post A Comment: