ढाई हजार का है इनामी 
ऋषिकेश 20 Feb। देहरादून, ऋषिकेश एवं विभिन्न राज्यों में लम्बे समय से दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित चल रहे ढाई हजार के इनामी शराब तस्कर सन्नी गाँधी को पटेलनगर से ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
आरोपी विगत कई वर्षों से वांछित चल रहा था तथा थाना चण्डी मंदिर पंचकुला, हरियाणा  से वर्ष 2013 से शराब तस्करी एवं धोखाधडी के मामले में उस पर 2500 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। देहरादून में वांछित एवं इनामी अपराधी सन्नी गाँधी की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश एवं प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ऋषिकेश रायवाला, रानीपोखरी, डोईवाला एवं देहरादून शहर में सभी थाना क्षेत्र में सघन जांच शुरू की एवं सर्विलांस के टीम ने शराब तस्कर के सभी मोबाईल लिकों का विशलेषण किया गया और तो तस्कर के पुराने ठिकानों का पता लगाया गया जब पुलिस की टीम को पटेलनगर क्षेत्र में मुखबिर ने आकर बताया कि जिस व्यक्ति की आपको तलाश है वह मिखिलेश  नवासी आफिसर कालोनी, चन्द्रमणी पटेलनगर, देहरादून में रहता है। मुखबिर की सूचना पर भुत्तोवाला चैक थाना पटेलनगर से मंगलवार को सन्नी गाँधी पुत्र अशोक कुमार गाँधी निवासी शान्ति नगर ऋषिकेश की को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्कर के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, टिहरी गढ़वाल, ऋर्षिकेश देहरादून के लगभग 26 मुकदमें दर्ज हंै और तस्कर थाना चण्डी मंदिर पंचकुला हरियाणा का वर्ष 2013 से ढाई हजार का ईनामी घोषित है। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक निहारिका, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रवीन सिंह कोश्यारी तथा एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट शामिल रहे। 

Post A Comment: