ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने पुलिस चौकी एम्स का विधिवत उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि एम्स मे पुलिस चौकी स्थापित होने से आम जनमानस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस का सामंजस्य स्थापित होगा । जिससे चिकित्सा विभाग एवं आम लोगों को सुविधा प्राप्त होगी ।
एम्स ऋषिकेश में पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड के लिए एम्स ऋषिकेश वरदान साबित हो रहा है । उन्होंने कहा है कि एम्स ऋषिकेश के शिलान्यास समारोह से लेकर उद्घाटन तक मे इसका साक्षी रहा हूं । यहां रोगियों का उपचार जिस तल्लीनता से हो रहा है वह काबिले तारीफ है ।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि समय के साथ-साथ ऋषिकेश एम्स में अन्य तमाम सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। रोगियों तीमारदारों के लिए सराय आदि की व्यवस्था होगी उन्होंने पुलिस चौकी स्थापित होने से रोगियों एवं चिकित्सकों के लिए भी सुविधा होने की बात कही।
इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक पदम डॉक्टर रविकांत , उपनिदेशक अंशुमन गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती , ऋषिकेश के मुकेश त्रिपाठी, एसपी देहात सरिता डोभाल, एएसपी टी एस अंशुमन , सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, ऋषिकेश के कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राणा , शिव कुमार गौतम , इंद्र कुमार गोदवानी, सुमित पवार , संजय पाली , दिनेश सती, अशोक पासवान, कविता शाह, अरुण बडोनी, संजीव चौहान, आदि सहित पुलिस विभाग एवं एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक उपस्थित थे ।


Post A Comment: