ईश्वर शुक्ला 
ऋषिकेश। ऑपरेशन स्माइल ने गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश में त्रिवेणी घाट पर अभियान चलाया। अभियान में एक नाबालिग बालिका हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए लावारिस हालत में घूमती मिली। बालिका से महिला कॉन्स्टेबल आरती राणा ने पूछताछ की तथा घाट पर अकेले घूमने का कारण पूछा तो बालिका ने अपना नाम मन्नू पुत्री राज कुमार निवासी जखोली जिला रुद्रप्रयाग उम्र 15 वर्ष बताया। साथ ही बताया कि मैं कक्षा नौ में फेल हो गई थी मैं आगे पढ़ना नहीं चाहती इसी कारण घर से बिना बताए अपने पापा के पास रुद्रप्रयाग जा रही थी, मेरे पास पैसे खत्म हो गए और मैं रास्ता भी भटक गई हूं स बालिका से परिजनों के मोबाइल नंबर पूछा तो अपने पिता राजकुमार का नंबर बताया। मुझे उपनिरीक्षक राजकुमार के नंबर पर संपर्क कर मन्नू के बारे में जानकारी की तो राजकुमार ने बताया कि साहब मन्नू मेरी पुत्री है, जो दिमागी रूप से कमजोर है वह कल से मेरे पैतृक घर नजीबाबाद (बिजनौर) से लापता है। मैं उसी की तलाश में हरिद्वार जा रहा था कुछ ही देर में आपके पास ऋषिकेश आ रहा हूं बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से थाना ऋषिकेश लाया गया तथा सीव डब्ल्यूवसी मेंबर विमला नौटियाल को जरिए मोबाइल थाने बुलाया गया। कुछ देर बाद बालिका के पिता राजकुमार हाजिर थाने आए। जिन्होंने बालिका व स्वयं का एड्रस प्रूफ दिखाया तथा अपनी बेटी मानसी पाल को साथ में जाने ले जाने को कहा। सीडब्ल्यूसी मेंबर ने बालिका से गहनता से पूछताछ की गई तथा बालिका के भविष्य को देखते हुए उसके पिता के सुपुर्द करने की मंजूरी दी। मौके पर फोटोग्राफ तथा सुपुर्दगी नामा बनाया गया। बालिका के पिता राजकुमार को मानसी के सही से देखभाल व ठीक प्रकार से पालन-पोषण करने की हिदायत देकर थाने से रुखसत किया गया।

Post A Comment: