देहरादून उत्तराखंड के मैदानी जिलों की तर्ज पर अब पहाड़ के जिलों में भी काली वर्दी में पेट्रोलिंग यूनिट देखने को मिलेगी. फ़िलहाल देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ट्रेफिक सुधार के लिए पेट्रोलिंग यूनिट की स्थापना कीगयी थी. एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध, यातायात व्यवस्था, चेन स्नैचिंग आदि पर नियन्त्रण करने के उद्देश्य से राज्य के चार मैदानी जिलों में CPU (सिटी पेट्रोल यूनिट) का संचालन किया जा रहा है. इसी की तर्ज पर हिल पेट्रोल यूनिट की स्थापना करने के निर्देश पहाड़ी जिलों के POLICE कप्तानों को दे दिए हैं. चार धाम यात्रा की दृष्टि से ये बेहद महत्वपूर्ण है.ADG अशोक कुमार ने बताया कि CPU द्वारा इन सभी उक्त जिलों में क्राइम कण्ट्रोल, रोड एक्सीडेंटस में तत्परता से काम किया गया है. इसी बात को देखते हुए पहाड़ों में HPU (Hill Petrol Unit)की स्थापना करने के निर्देश दिए गए हैं.ये होंगे हिल पेट्रोल यूनिट के कामप्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों और चारधाम रूट्स पर पुलिस की मुस्तेदी बढ़ने के लिए मुख्यालय ने जल्द से जल्द इसके गठन के निर्देश जारी किये हैं. चमोली जिले में पहले से ही निर्भीक नाम से पुलिस दस्ता काम कर रहा है. अब सभी बाकि 9 पहाड़ी जिलों में काली वर्दी में HPU (हिल पेट्रोल यूनिट) सड़कों पर देखने को मिलेगी. HPU के लिए पहाड़ी इलाकों में काम करने के निर्देश police मुख्यालय ने पाने स्तर से ही जरी किये हैं. HPU का मुख्य रूप से काम   पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन चालकों से ट्रैफिक रूल्स का पालन कराने,   वाहनों की आकस्मिक चैकिंग कर शराब व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम करने के निर्देश जरी किये गए हैं. इसके अलावा आपदा/दुर्घटनाओं की स्थिति में मैडिकलफर्स्ट रिस्पोण्डर के रुप में कार्य करने के का भी काम HPU करेगी. Police विभाग द्वारा HPU को First Aid Kit भी उपलब्ध कराई जएगी.

Post A Comment: