लक्सर सुल्तानपुर।प्राथमिक विद्यालय में CRC के पद पर तैनात मुकेश सर ने मेरे मुंह से मुंह लगाया और मेरे कपड़े भी खिंचे—यह कहना था उसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का। मामला लक्सर कोतवाली के भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का हैं। जंहा पर पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी बच्ची के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय में CRC के पद पर तैनात मुकेश पर अश्लीलता का आरोप लगाया। हालांकि फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। लेकिन इससे पहले बच्ची की शिकायत पर पिता के साथ आये ग्रामिणों ने आरोपी की जमकर पिटायी कर दी। पुलिस के बीच—बचाव के बाद किसी तरह से आरोपी को वहां से हटाया फतवा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात CRC मुकेश पर पांचवी की एक छात्रा के अश्लीलता का आरोप लगा। बच्ची ने बताया कि मुकेश सर उसके मुंह से मुंह लगा रहे थे औरउसके कपड़े भी खिंच रहे थे। उसके बाद क्या था बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बतायी और मां ने उसके पिता को जिस पर पूरा गांव इस पर आग बबूला हो गया और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होते देख पुलिस को सूचना दी गयी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में लेकर उसे लक्सर थानेले गयी जंहा पर पिड़ित के पिता की तहंरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही हैं।

Post A Comment: