ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स के निदेशक हटाओ और एम्स में उत्तराखंड के बेरोजगारों को 70 प्रतिशत रोजगार देने को लेकर उत्तराखंड जन विकास मंच का धरना 107 वें दिन भी जारी रहा। धरने को विमल डंगवाल ओर संदीप नोटियाल ने सर्मथन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश एम्स, सिडकुल तथा अन्य इकाइयों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिडकुल में 290 ऐसी इकाई हैं। जहां 70 प्रतिशत राजगार देने के शासनादेश का पालन नहीं किया गया है। उन्होने मांग करते हुए कहा कि बेरोजगारों के साथ धोखा करने वाले एम्स निदेशक को हटाया जाए और एम्स में 70 बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। धरना देने वालो में कुँवर सिंह, आशीष, राजू बड़थ्वाल, होशियार सिंह रावत, सुरेद्र बड़थ्वाल, अमित खैरवाल, हैप्पी सेमवाल व राज ठाकुर शामिल रहे।


Post A Comment: