ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका में कार्यरत भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर से उसके दोस्त की मां की बीमारी के नाम पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक युवक ने फर्जी एकाउंट के जरिए दो लाख रुपये ठग लिये। जिसके बाद पीड़ित इंजीनियर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार तीर्थनगर ऋषिकेश के गंगानगर निवासी अभिरुप डबराल पुत्र डा. एस के डबराल अमेरिका स्थित कैलिफोर्निया में कंप्यूटर इंजीरियर का काम करते है। वह गत 3 फरवरी को अमेरिका से अपने घर ऋषिकेश के गंगानगर में माता को देखने के लिए आए हुए थे। इसी बीच 20 फरवरी को अभिरुप को उनके अमेरिका में रहने वाले दोस्त उदित गुप्ता के नाम से फेसबुक पर मैसेज आया। ठग ने उदित गुप्ता के फर्जी एकाउंड से अज्ञात ने मां की तबियत खराब होने पर आथर््िाक सहायता मांगी, जिस पर अभिरुप ने तुरंत उसके बैंक खाते में दो लाख रुपए 3100 डाॅलर ट्रांसफर कर दिए। अभिरुप को शक हुआ, तो उन्होंने उदित से संपर्क साधा। बातचीत में पता चला कि उदित का माता का देहांत कई सालों पहले हो चुका है। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पिता डा. एसके डबराल को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को डा. डबराल कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी ने ेफेसबुक एकाउंड डिलीट कर दिया है। बताया कि पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post A Comment: