नई टिहरी। जिला पंचायत की त्रेमासिक बैठक पहली बार जनपद से बाहर घनसाली विकासखण्ड के उत्तराखण्ड राज्य के प्रेणता स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी के गाॅव आखोडी में आयोजित की गई। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने द्वीप प्रज्जवलित करते हुए स्व. बडोनी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्व. इन्द्रमणी बडोनी के संघर्षाे एवं आन्दोलन के कारण पृथक राज्य के रुप में अस्तित्व में आया है। राज्य बनने के 17-18 वर्षाे में विकास के नये आयाम स्थापित किये है। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणायें की हैं। जिसमें उन्हांेने 22 करोड की लागत से 150 क्लस्टर, 11 न्याय पंचायतों में किसान फार्मिंग बैक स्थापित किये जायेंगे तथा अखोड़ी को सेब क्लस्टर के रुप में विकसित किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि हर वर्ष 24 दिसम्बर को स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी जी के जन्म दिवस पर उद्यान व कृषि विभाग अखोडी में किसान मेले का आयोजन करेंगे साथ ही उन्हांेने थत्यूड मगरा राजकीय फार्म को स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी के नाम से रखे जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए जड़ी-बूठी, चाय की खेती एवं फुलों की खेती को बढ़ावा प्रोत्साहन देने जा रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने जनपद टिहरी के लिए 1 करोड की धनराशि खेती के घेरबाड़ के लिए दिये जाने की व्यवस्था की है, कहा कि प्रदेश सरकार जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए पूरे प्रदेश में 15 सौ करोड की लागत से 10 हजार क्लस्टर बनाने जा रही है। उन्हांेने पलायन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि 2002 के सापेक्ष पलायन के कारण पर्वतीय क्षेत्रों की 6 विधानसभा कम हुई है, अगर पलायन का यही सिलसिला जारी रहा तो इसका सीधा प्रभाव यहां के विकास पर पडेगा। उन्हांेने कहा कि घनसाली के पिन्सवाड़ व गंगी में 46 लाख रुपए की लागत से अटल हर्बल मिशन योजना के तहत जड़ी-बूठी के पौध वितरित किये हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार किसान के उत्पाद को खरीदने की व्यवस्था करने जा रही है जिससे काश्तकारों को बिचोलियों से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 100 करोड रुपए की धनराशि रिवाल्विंग पफण्ड के रुप में रखे जाने की व्यवस्था की है। जिससे ग्रामीण बाजारों में नागरिक सुविधायें तथा अन्य व्यवस्थायें की जायेगी। इसके अलावा वर्ष 2018-19 के लिए 36 करोड़ 55 लाख 22 हजार की धनराशि की योजनायें परित की है। इस अवसर पर उन्हांेने विधायकों, ब्लाॅक प्रमुखों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी प्रत्येक विकासखण्डों में इस तरह की बैठके आयोजित की जायेगी ताकि जनप्रतिनिधियों एवं जनता के बीच की दुरियां कम की जा सके। इस अवसर पर विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी ने प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए उनके वेतन रोके जाने का प्रस्ताव पास करवाया। इस अवसर पर जिलाधिाकरी सोनिका, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सिंह पंवार, सीडीओ आशीष भटगांई, प्रमुख विजय गुनसोला, बेबी असवाल, कुवंर सिंह पंवार, जयपाल पंवार, विनिता बिष्ट, बबीता शाह, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


Post A Comment: