ऋषिकेश: स्वर्ग आश्रम लक्ष्मण झूला क्षेत्र के समस्त वाल्मीकि समाज के द्वारा कल दिनांक 13 मार्च 2018 को नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम के नगर पंचायत कार्यालय में स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के उप प्रबंधक जयेश झा ने अपने लगभग 20 अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर कार्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य को अनाधिकृत रूप से बलपूर्वक रुकवाने की चेष्टा की, तथा कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी श्री राकेश ने जब इन लोगों से इस प्रकार की गतिविधि को रोकने तथा नगर पंचायत की अध्यक्ष के साथ वार्ता करने की बात कही, तब उप प्रबंधक ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी श्री राकेश के साथ अभद्रता की अपशब्द कहे, तथा जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया इसके विरोध में श्री राकेश के द्वारा थाना लक्ष्मण झूला में प्रथम सूचना रिपोर्ट हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार पर कार्यवाही करते हुए थाना लक्ष्मण झूला ने उपप्रबंधक स्वर्गआश्रम ट्रस्ट जयेश झा को कल शाम तक थाने में बैठा कर रखा, परंतु शाम को बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया गया, इसके विरोध में समस्त सफाई कर्मियों ने आज दिनांक 13 मार्च 2018 को बाबा काली कमली वाला प्राचीन गद्दी के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया तथा उप प्रबंधक जयेश झा का पुतला भी फूंका तथा प्रबंधक स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट श्री नरेंद्र रावत और जयेश झा को तत्काल हटाने की मांग की क्योंकि स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट की समस्त कार्य गतिविधियां समाज के विरुद्ध है आश्रम के द्वारा लोक हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। और पुलिस प्रशासन से शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई गिरफ्तारी ना होने तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर
चले गए हैं। जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है एवं महामारी का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसकी सूचना सफाई कर्मियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है । भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल के द्वारा इस घटना की निंदा की गई तथा बाल्मीकि समाज को समर्थन की घोषणा की गई । इस कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला राजपूत जी, भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल के अध्यक्ष श्री भरत लाल जी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी भंडारी, मंडल महामंत्री श्री बृजेश चतुर्वेदी, श्री त्रिवेंद्र नेगी, और वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गुरुपाल बत्रा जी, विधायक प्रतिनिधि श्री गोपाल अग्रवाल जी श्रीमती पूजा आर्य जी श्री मनोज राजपूत श्री मनीष राजपूत जी श्री नवनीत राजपूत जी बबली देशवाल जी श्री नवीन राणा सामाजिक कार्यकर्ता श्री नवीन राणा, नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम के सभासद श्री गजेंद्र नागर जी श्री रवि बाल्मीकि श्री प्रकाश बाल्मीकि श्री कमल वाल्मीकि, श्री जयपाल कुमार श्री विनोद कुमार श्री प्रेमपाल श्री राजू और अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन सोदियाल जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post A Comment: