ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वाईएस बिष्ट ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हो गई थी, देर शाम तक हालत में काफी सुधार हो गया। यमकेश्वर प्रखंड का ग्राम पंचूर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का मूलगांव है। यहां उनका परिवार रहता है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को उल्टी की शिकायत हुई। शरीर में पानी की कमी को देखते हुए परिजन उन्हें गांव से लेकर जौलीग्रांट पहुंचे और यहां हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया। हिमालयन अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वाईएस बिष्ट ने बताया अब हालात में काफी सुधार है। एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। योगी के छोटे भाई महेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिता की हालत अब पहले से बेहतर है। सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्घ्ट अपने गांव यमकेश्वर के पंचूर में रहते हैं। योगी के पिता उत्घ्तराखंड में फॉरेस्घ्ट रेंजर पद से 1991 में रिटायर होने के बाद अपने गांव में ही रहते हैं।

Post A Comment: