ऋषिकेश। नगरपालिका ऋषिकेश में पालिकाध्यक्ष और नगर आयुक्त के विवाद का मामला बहुत गरमा गया है। स्वामी दयानंद आश्रम में फिल्म स्टार रजनीकांत से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की।
मंगलवार दोपहर लगभग 12-बजे नगर में पालिका द्वारा लगाए गए बायो-टॉयलेटों में पानी के नल लगाने की मांग पर नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह यादव और जनता के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाओ को पहुंचे पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा का वार्ता करने के दौरान मामला उलझ गया और नगर आयुक्त ओर पालिकाध्यक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक और गाली-गलौच तक हो गयी थी। जिस पर ऋषिकेश भाजपा मण्डल के पदाधिकारी और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मौखिक शिकायत की और कार्यवाही की मांग की। भाजपा पदाधिकारियो में मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, महामंत्री पंकज शर्मा, अनिता मंगाई आदि शामिल थे।


Post A Comment: