अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गैंग का एक अन्य सातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी की इनोवा व इस स्विफ्ट डिजायर का इंजन बरामद -
ऋषिकेश: जनपद देहरादून व हरिद्वार में विगत एक माह से चार पहिया वाहन चोरी की काफी घटनायें घटित हो रही थी। वाहन चोरो द्वारा माह फरवरी में ऋषिकेश से एक, सहसपुर से एक व हरिद्वार से तीन वाहनों को चोरी कर लिया था।
क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम व चोरी गये वाहन की त्वरित बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा मुख्य सड़क मार्गो पर लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक किया गया व पूर्व में प्रकाश में आये वाहन चोरो का भौतिक सत्यापन व उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी की गयी, जिनसे पुलिस को काफी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 14.03.18 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 वाहन बरामद कर उन्हे जेल भेजा गया। मौके से उनका एक साथी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गयी थी।
दिनांक 20.03.18 को पुलिस टीम इनोवा व जनपद से चोरी अन्य वाहनों की तलाश में हरिद्वार क्षेत्र में रवाना थी। पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि विक्रान्त मलिक उर्फ सन्नी नि0 पानीपत का सातिर वाहन चोर जो दिनांक 14.03.18 को फरार हो गया था आज पानीपत से शामली की तरफ इनोवा बेचने आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर राणा चौक, मुजफ्फरनगर से दो-तीन कि0मी0 आगे नदी पर बने एक पुल पर पंहुच गयी। थोड़ी ही देर में एक सिल्वर रंग की इनोवा कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस बल द्वारा बमुश्किल रोका गया। कार चालक ने अपना नाम विक्रान्त मलिक उर्फ सन्नी पुत्र मेहर सिंह नि0 ग्राम लांख, थाना कोतवाली शामली, जिला शामली उत्तरप्रदेश हाल किरायेदार श्री आर0एस0 इलाहाबादी, म0नं0 1684, सैक्टर 11, थाना चांदनी बाग, पानीपत हरियाणा बताया। इनोवा में नम्बर प्लेट नही लगी होने व कागजात मांगने पर वह इधर उधर की बाते करने लगा। इनोवा की पिछली डिग्गी में एक इंजन रखा हुआ था। विक्रान्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह इनोवा मैने व मेरे साथी अक्षय ने दिनांक 15.02.18 की प्रातः ऋषिकेश से चोरी की थी। चोरी करते समय गलती से उसका गलत तार कट गया था, जिस कारण हम अपनी आई 20 कार से इनोवा को टू-चेन कर पानीपत ले गये थे। मैं आज इनोवा व इंजन को बेचने के लिये मुजफ्फरनगर व मेरठ जा रहा था। पूछताछ में विक्रान्त ने यह भी बताया कि दिनांक 22/23.02.18 की रात्रि हम तीनो ने हरिद्वार से एक स्विफ्ट व दो डिजायर कार चोरी की थी, जिसको हमने खोलकर पुर्जे बाजार में बेच दिये थे।
आपराधिक इतिहास - जानकारी करने पर ज्ञांत हुआ कि अभियुक्त के विरूद्ध वाहन चोरी के पानीपत सिटी में 04 अभियोग, थाना चांदनी बाग में 10 व थाना मॉडल टाउन पानीपत में 03 अभियोग पंजीकृत हैं। शेष आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त - विक्रान्त मलिक उर्फ सन्नी पुत्र मेहर सिंह नि0 ग्राम लांख, थाना कोतवाली शामली, जिला शामली उत्तरप्रदेश हाल किरायेदार श्री आर0एस0 इलाहाबादी, म0नं0 1684, सैक्टर 11, थाना चांदनी बाग, पानीपत हरियाणा
बरामदगी - इनोवा कार नं0 श्रभ्05।त् 4850
मारूती स्विफ्ट कार का इंजन
पुलिस टीम -
1- श्री प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक
2- व0उ0नि0 अमरजीत सिंह
3- उ0नि0 राजबर सिंह राणा
4- उ0नि0 सन्दीप कुमार
5- उ0नि0 दीपक तिवारी
6- उ0नि0 विनय शर्मा
7- का0 851 अमित
8- का0 1713 दिनेश
9- का0 655 विकास मलिक
10- का0 1185 नवनीत सिंह नेगी
11- का0 823 मनोज कुमार
12- का0 665 देवेन्द्र चौधरी
13- का0 101 सन्दीप राठी
14- का0 886 सन्दीप छाबड़ी
15- का0 89 रविन्द्र टमटा
16- का0 171 अतुल चौहान
17- का0 1132 सचिन
18- का0 390 नरेश
19- का0 36 अनिल


Post A Comment: