ऋषिकेश ,25मार्च नगर के तथाकथित सफेदपोश नेताओं की दबंगई के चलते आस्था पथ के किनारे बने सिंचाई विभाग के पुश्ते को पुलिस की रोक के बाद ध्वस्त कर दिए जाने को लेकर नगर वासियों में रोष व्याप्त है प्राप्त समाचार के अनुसार गंगा किनारे बने शांति गेस्ट हाउस से गंगा की ओर खुलने वाले आस्था पद पर सिंचाई विभाग द्वारा पुस्ते का निर्माण किया गया था जिसे पूर्व में भी तोड़े जाने का प्रयास किया गया लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के चलते उसे रूकवा दिया गया था लेकिन यह पुस्ता तथाकथित नेताओं की आंख में चुभ रहा था शनिवार की देर रात तथाकथित नेताओं के संरक्षण में जब तोड़ा जाने लगा तो लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रुकवा दिया था लेकिन पुलिस के जाते ही सुबह होने तक उसे पुनः सफेदपोश नेताओं ने ध्वस्त करवा दिया जिसे लेकर शहर के लोगों में रोष व्याप्त है जिसके पीछे गेस्ट हाउस के संचालकों द्वारा आस्था पर कब्जा किया जाना बताया जा रहा हैइस सबंध मेसिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी सुधीर मोहन का कहना था कि उन्हे भी इसके तोडऩे की सूचना मिली है वह पुस्ता तोडने वालो के विरुद्ध कार्यवाही शीघ्र करने जा रहे है।

Post A Comment: