ऋषिकेश,26मार्च। रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य मे आज नगर के प्राचीनतमगोपाल मन्दिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र रही जिसने सबका मन मोह लिया।
सोमवार को गोपाल मन्दिर समिति के तत्वावधान मे भगवान श्री राम की भव्य शौभा यात्रा निकाली गई।बैण्ड बाजों के साथ धूमधाम से मुर्खजी बाजार स्थित गोपाल से श्रद्वालुओं ने जयश्रीराम उद्घोष के साथ भगवानश्री राम की शोभायात्रा निकाली। विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओ ने शोभायात्रा की आरती उतारी।इस दौरान जगह जगह शौभायात्रा मे शामिल श्रद्वालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
शोभायात्रा में रामभक्त चंदन लगाए और भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे। अनेको स्थानों पर भगवान श्रीराम के रथ की आरती उतारी गई।शौभा यात्रा का बड़ा आकर्षण मां दुर्गा ,रामेश्वर पूजा,पचंवटी,राधा कृष्ण सहित राम दरबार की सजीव झांकियां रही जिसने हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
शोभायात्रा में सबसे आगे नगर की तमाम प्रमुख बैंड पार्टियां अपनी आकर्षक परिधानों को पहन धार्मिक गीतों को गाते बजाते हुए चल रही थी ।उनके पीछे मंदिर समिति के सदस्य व्यवस्था को बनाते हुए शोभायात्रा में शामिल थे ।शोभा यात्रा के मध्य में विभिन्न सजीव झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी ।शहर के तमाम प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ ।इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया ।शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के पुजारी बद्री नारायण मिश्र ,सतवीर पाल, संजय नागपाल, बंटी वालिया,गोल्डी यादव ,रुपेश कपूर, अभिषेक, सचिन आहूजा ,रवि कुंदनानी आदि ने किया।

Post A Comment: