ऋषिकेश ,26मार्च । लंबी बीमारी के के शहर के उदयीमान पत्रकार जयंत शुक्ला का आज निधन हो गया है । वह भगवान आश्रम पुष्कर मंदिर के सामने निवास कर रहे थे।सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके पेतृक आवास शिवाजी नगर ले जाया गया। एक इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के जरिए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ख़ास पहचान बनाने वाले युवा पत्रकार जयंत शुक्ला ने लंबी बीमारी से जूझने के बाद सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया ।वह करीब 40 वर्ष के थे ।उनकी मृत्यु के समाचार से शहर के पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है ।पिछले कुछ वर्षों से कैंसर जैसी जघन्य बीमारी से ग्रस्त थे।आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली और इस नश्वर शरीर को त्याग दिया ।वह अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चे छोड़ डये।दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार चंदेश्वर घाट पर कर दिया गया ।युवा पत्रकार जंयत के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है ।उधर पर्वतीय प्रेस क्लब ने जंयत शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रध्दांजलि अर्पित की।

Post A Comment: