गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर नेपाली फार्म से तहसील चौक तक निकाली बाइक रैली
ऋषिकेश ,19मार्च। गढ़वाल महासभा तथा राइट टू हेल्थ संस्था के बैनर तले गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने नेपाली फार्म से तहसील चौक ऋषिकेश तक तीरंगा बाइक रैली निकालकर  प्रदर्शन किया जिसमेँ आंदोलनकारी नशा नहीं ,रोजगार दो नहीं तो गैरसैंण राजधानी दो ,के नारे लगा रहे थे ।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था ।कार्यक्रम संयोजक अरविंद हटवाल के नेतृत्व गैैैरसैण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित नेपाली फार्म पर तमाम आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक बाइक के साथ एकत्रित हुए जहां से उन्होंने तहसील चौक तक अपनी रैली निकाली । इस दौरानरैली के संयोजक अरविंद हटवाल ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए  कहां कि  भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस बारी-बारी से उत्तराखंड के लोगों के साथ छलावा कर रहे हैं जिसके कारण जो यहां के युवाओं ने उत्तराखंड के विकास का  जो सपना देखा था वह पूरा नहीं हो पा रहा है ।उन्होंने कहा इसी के कारण आज भी लगातार पहाड़ों से युवा पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं ।उन्होंने मांग की कि ऐसा यह अकेला प्रदेश है जिसकी अभी तक अपनी स्थाई राजधानी तक नहीं है। उन्होंने कहां की भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस नहीं चाहती कि गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी बनाया जाए इसीलिए उन्होंने देहरादून में ही विधान सभा का निर्माण करवा दिया।सरकारी मंत्री  एयर कंडीशन में बैठकर उत्तराखंड के विकास का खाका तैयार कर रहे हैं  है जो कि राज्य के हित में नहीं है ।उन्होने कहा कि जब तक उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण को नहीं बनाया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर बड़ी संख्या मे युवा शामिल थे।

Post A Comment: