देहरादून। अवैध रूप से काम कर रहे चीनी नागरिक को अभिसूचना ने उसके देश पोर्ट किया।
विगत कई दिनों से जनपद देहरादून में राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिगत विदेशी नागरिकों के भारत भ्रमण के दौरान अवांछनीय गतिविधियों ओ भारतीय वीजा नियमों के उलंघन के क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई देहरादून द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी सबंध में गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित एक एयर कंडीशनर निर्माता कंपनी में दो चीनी नागरिकों के भ्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त हुई ।  प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई देहरादून बलवंत सिंह रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिस पर टीम द्वारा सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंबर इंटरप्राइजेज कंपनी पहुंची जहां पर जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उपरोक्त कंपनी अंबर इंटरप्राइजेज में दोनों चीनी नागरिक(एक महिला एवं एक पुरुष) अपने व्यवसायिक क्रियाकलापों का संचालन कर रहे हैं जिनके एक महिला जो कि वैध पासपोर्ट एवं वैध बिजनेस वीजा के आधार पर अपने कार्य का संचालन कर रही थी जबकि दूसरा चायनीज पुरुष नागरिक ई टूरिस्ट वीजा के आधार पर कंपनी में व्यावसायिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहा था जो कि भारतीय वीजा अधिनियम के उल्लंघन के दायरे में आता है। जिस पर  टीम द्वारा चीनी नागरिक का पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज जप्त किये गए। चीनी नागरिक लीचाऊ का टूरिस्ट वीजा निरस्त कर लीव इंडिया नोटिस देकर तत्काल भारत देश छोड़ने का आदेश दिया गया है जिस पर उपरोक्त चीनी नागरिक अपने देश जाने के लिए रवाना हो गया है।
अभिसूचना इकाई की टीम में प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई देहरादून बलवंत सिंह रावत, उपनिरीक्षक-अरविंद डंगवाल, विनोद चौहान, कॉस्टेबल शादाब अहमद व संदीप नेगी शामिल रहे। 

Post A Comment: