उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत में कोई सुधार नहीं है. अब उन्हें हिमालयन अस्पताल से दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया है. पेट में दिक्कत होने पर योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को 12 तारीख को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वाईएस बिष्ट के अनसार 12 मार्च को जब सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को अस्पताल में लाया गया था तो उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत थी. यह परेशानी उनकी ठीक हो गई है.
शुक्रवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी, लेकिन सुबह घर भेजने से पहले डॉक्टर ने जब उनका रिव्यू किया गया तो पता चला कि उनकी आंतों में कुछ परेशानी है. उनके अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जन शहर से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में दिल्ली एम्स रेफर करने का फैसला लिया गया.
सुबह सीएम त्रिवेंद्र रावत के कहने पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विपुल कंडवाल भी सुबह योगी के पिता का चेकअप करने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टर कंडवाल ने भी सीएम योगी के पिता को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के लिए भेजने सलाह दी है. ऐसे में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है.
देहरादून के एक डॉक्टर भी उनके साथ जाएंगे. वहीं दिल्ली एम्स में इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि वहां कोई दिक्कत न पेश आए. जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट के ज़रिए एम्स दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. एयर एम्बुलेंस के एयरपोर्ट पर पहुंचते उन्हें शिफ़्ट कर दिया जाएगा.


Post A Comment: