त्यूनी। वन विभाग की टीम ने रिखनाड़ रेंज के शेरागांव में छापेमारी कर एक छानी से लगभग 7 लाख के देवदार के 88 नग बरामद किए हैं। मामले में विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को एसीएफ सुबोध काला को सूचना मिली कि गांव स्थित एक घर में देवदार की लकड़ी को छिपाकर रखा गया है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तलाशी अभियान चलाया जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। एक बंद छानी की तलाशी लेने पर उसमें से देवदार के 88 नग बरामद हुए। लकड़ी को छानी में छिपा कर रखा गया था। जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसीएपफ ने बताया कि छानी स्वामी का पता लगाया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि लकड़ी को कहां से काटा गया। फिलहाल बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय ले जाकर सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर रेंज अधिकारी महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

Post A Comment: