ऋषिकेश। गुरुवार तड़के करीब तीने बजे चीला बैराज के जलाशय में गंगा के तेज बहाव के चलते हाथी फंस गया। हाथी झुंड के साथ पानी पीने गंगा तट पर गाया था। राजाजी टाइगर रिजर्व की गोरी रेंज की टीम ने रेस्क्यू कर करीब 2 घंटे बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार तड़के तीन बजे चीला गेट से सूचना मिली कि बैराज में एक हाथी बहकर आ गया है। वह झील से निकल नहीं पा रहा है। सूचना पर तत्काल गोहरी रेंज टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। तत्काल जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद हाथी को मुख्य गेट की तरफ लाया गया। गेट नंबर एक को खोल दिया गया, जिससे हाथी झील से बहकर नदी की मुख्य धारा में आ गया। तत्काल फिर गेट बंद कर दिया गया। पानी कम होते ही हाथी सकुशल बाहर आकर वन जंगल की ओर चला गया। राजाजी के अधिकारियों के अनुसार एक दांत वाले इस हाथी का भ्रमण क्षेत्र चैरासी कुटिया के आसपास का है। लगभग दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू आपरेशन में वन क्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र नौटियाल, वन दारोगा अली हसन, अनिल कुमार, मान सिह, वन आरक्षी महेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह आदि शामिल रहे।


Post A Comment: