दुर्गेश मिश्रा
ऋषिकेश। राजाजी नेशनल पार्क में गौहरी रेंज के अधिकारी व कर्मचारियों की धींगा-मस्ती में लगे हुए हैं जबकि भूमाफिया ने मिली भगत कर कई मीटर झाड़ियां काटकर पार्क की भूमि पर कब्जा कर लिया है। गौहरी रेंज के रेंजर ने स्वर्गाश्रम के एक भाजपा नेता पर सांठ गांठ कब्जाधारियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार राजाजी नेशनल पार्क में स्थित गौहरी वन रेंज के लक्ष्मन झूला क्षेत्र में गुरु गंगा होटल के पास बीते 14 मार्च को कुछ लोग नेशनल पार्क के जंगल मे झाड़ियां काट रहे थे। वन विभाग को जानकारी मिलने पर गौहरी रेंज के रेंजर राजेन्द्र नोटियाल अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और झाड़ियां काट रहे लोगों को हटाया। रेंजर नौटियाल ने बताया कि जिस जगह की कब्जाधारियों ने रजिस्ट्री दिखाई है उस जगह पर पिरामिड कैफे नाम का रेस्टोरेंट चल रहा है। रेंजर का आरोप है कि जिस जगह पर कैफे बना है वह स्थानीय भाजपा नेता की है। ऐसे में मामला और उलझ गया। भाजपा नेता गजेंद्र नागर के चाचा का कहना है कि जिस भूमि को वन विभाग अवैध कब्जा बता रहा है वह भूमि आज से कुछ वर्ष पूर्व एक पटवारी ने उक्त भूमि को मुझे बेचा था। कही न कही इस प्रकरण में वन रेंजर, भाजपा नेता सहित उसके चाचा व कब्जा करने वालों के मध्य कोई बड़ा झोल नज़र आ रहा है। अब देखना यह है कि मामले में उक्त भूमि पार्क में शामिल होती है या कब्जाधारियों की भेंट चढ़ती है।

Post A Comment: