उत्तराखंड I उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच के बैनर सैकड़ों लोगों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया. दरअसल मंच के बैनर तले पिछले 190 दिन से शहीद स्मारक पर धरना चल रहा है. इनकी मांगों में मुख्य हैं 2008 के शासनादेश के अनुरूप राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने, उत्तराखंड में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने, रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए मजबूत ढंग से पैरवी करना शामिल है.


Post A Comment: