उत्तराखंड में अधिकारियों ने विधानसभा बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है. तय समय में बजट कार्यों को पूरा करने की कवायद के चलते शासन के उच्च अधिकारियों ने भी बजट को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बजट को लेकर शुक्रवार को बुलाए गए एक अहम बैठक में बजट से जुड़े तमाम मसलों पर मंथन किया गया.
बैठक के बाद वित्त सचिव अमित नेगी ने बताया कि वित्त विभाग सभी विभागों की निरतंर मॉनिट्रिंग को ट्रैक करने के साथ ही विभागों को निर्देशित भी करता है. नेगी ने बताया कि वित्तमंत्री पिछले 3-4 महीने से मीटिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वित्त विभाग की कोशिश रहेगी कि बजट सत्र से पहले सारी तैयारियां पूरी हो जाएं.
सचिवालय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष और अनुभाग अधिकारी दीपक जोशी ने बताया कि सूबे में बजट सत्र बीस मार्च से गैरसैंण में शुरू होना है, जो कि काफी महत्वपूर्ण सत्र है.
उन्होंने बताया कि इस समय सचिवालय के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की प्राथमिकता बजट सत्र को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाना है. बजट सत्र के लिए सचिवालय के कई नोडल अधिकारी गैरसैंण रवाना होंगे.


Post A Comment: