हरिद्वार I भारत विकास परिषद द्वारा हरिद्वार में दो दिवसीय प्रौढ़ एवं परिवार साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस साधना शिविर के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शिरकत की. कार्यक्रम के 4 सत्रों में यूपी और उत्तराखंड से शामिल होने आए करीब 600 सदस्यों को पारिवारिक संस्कारों से अवगत कराया जाएगा.

कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक स्वामी चिदानंद मुनि और मेयर मनोज गर्ग भी उपस्थित हुए. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस शिविर के लिए उन्हें बधाई दी. उन्होंने परिषद से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री की नमामि गंगे कुपोषण के शिकार लोगों के लिए और अन्य योजनाओं में भी सहयोग करें.

हाल ही में एनजीटी ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि गोमुख से हरिद्वार तक गंगा को साफ करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो भी विकास के काम करा रही है. उसमें पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. यदि एनजीटी को कोई आपत्ति है, तो उसको दूर किया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने हाई कोर्ट द्वारा नगर निगम परिसीमन पर लगाई गई रोक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट ने एक बार पुनः जनसुनवाई करने की बात कही है. जिसका पालन कर एक बार पुनः जनता की राय ली जाएगी.

Post A Comment: