पौड़ी गढ़वाल I उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सबसे बड़े चंद्रमोहन सिंह नेगी संयुक्त चिकित्सालय को सरकार ने बेस अस्पताल का दर्जा तो दे दिया है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं आज भी बदहाल स्थिति में है. कोटद्वार समेत पौड़ी जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए मिल सकें. इसके लिए कोटद्वार संयुक्त चिकित्साल को बेस अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया है.

अस्पताल में डॉक्टर समेत स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशन्स और सर्जन के पद काफी लंबे समय से रिक्त है, लेकिन इन पर तैनाती नहीं की जा सकी है. स्टॉफ की कमी के चलते मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं ले पाने में बेहद दिक्कतें उठानी पड़ती हैं.

कोटद्वार के बेस अस्पताल में स्थानीय लोगों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से भी बड़ी तादाद में मरीज इलाज कराने पहुंचते है, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण कोटद्वार अस्पताल रेफर अस्पताल बन कर रह गया है.

अस्पताल में रोजाना तकरीबन एक हजार की ओपीडी होती है. जिससे साफ जाहिर है कि अस्पताल में मरीजों का कितना दबाव है. लोगों को उम्मीद थी कि बेस अस्पताल बन जाने के बाद यहां इलाज बेहतर हो जाएगा, लेकिन बेस अस्पताल बनने के बाद भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं.

Post A Comment: