ऋषिकेश। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केवलानन्द चैक पर कूड़ेदान को हटाने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। धरन का शताब्दी दिवस नगर आयुक्त नगर निगम का पुतला फूंक कर मनाया गया। सौरथ नैथानी के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के कुछ लोगों के इशारे पर इस कूड़ेदार को नहीं हटा रहा है। जब तक इस कूड़ेदार को नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इस कूडे़दान को नहीं हटाया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर आर कन्डेय राम, दया नैथानी, आशु मंडल, राजेन्द्र तायल, अमित सिंह, टिंकु, उत्तम दास, अजय दास, सुनील गुप्ता, पारितोष हलदर, केपी सिंह, राजपाल यादव, सोमपाल, देवाशीष आदि मौजूद थे।
Home
उत्तराखंड
जनसमस्या
ताज़ा ख़बर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा के पास से कूड़ेदान हटाने को लेकर आंदोलन जारी


Post A Comment: