देहरादून: भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रवींद्र जुगरान ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि अगर सरकार एएनएम को नियुक्ति देने के लिए नियमों में संसोधन नहीं किया तो वो कोर्ट जाएंगे।
राजधानी देहरादून में मीडिया से रूबरू होते हुए बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष रवींद्र जुगरान ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार 5000 एएनएम को नियुक्ति देने के लिए नियमों में संशोधन नहीं करती है तो वो सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अफसरशाही के कारण एएनएम का मामला लटका है।


Post A Comment: