ऋषिकेश। भाजपा स्वर्गाश्रम महिला मंडल की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये। कार्यक्रम के दौरान विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है। वह अपने जीवन में सभी जिम्मेदारी बहुत की बेहतर तरीके से निभा रही है। वह मां, बहन व बेटी के अलावा प्रबंधक, सीईओ व मैनेजर की भूमिका में भी सर्वोच्च ही साबित हो रही है। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, मनोज राजपूत, एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे

Post A Comment: