ऋषिकेश। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस वृद्धि पर न्यायालय की रोक के बाद स्वामी राम हिमालयन मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति विजय धस्माना ने आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से फीस वृद्धि का खण्डन करते हुए कहा कि सरकार के मानकों के अनुरूप ही मेडिकल कोर्सो की फीस बढाई व घटाई जा सकती है कोई भी मेडिकल कॉलेज स्वेच्छा से शुल्क वृद्धि का निर्णय नहीं कर सकता है।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजय धस्माना ने पत्रकारों को बताया कि मेडिकल कालेजो मे शिक्षण शुल्क के निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक शुल्क समिति का गठन किया जाता है समिति मे शामिल सदस्य भी मेडिकल कॉलेज से नहीं होते है, उन्होंने बताया कि सरकार व देहरादून का एक निजी मेडिकल कालेज द्वारा शुल्क वृद्धि को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की गई है जबकि मेडिकल कालेजों में किसी भी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं की गई है समस्त शुल्क पूर्व की भांति यथावत रहेगा है।

Post A Comment: