रुड़की। इसे विडंबना ही कहा जा सकता है कि भाजपा शासनकाल में खुद भाजपा विधायक को प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है।जनहित से जुड़े कार्यो को ना करा पाने का दर्द आज रुड़की से सटे हुए गावँ सलेमपुर में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के दिल से फुट पड़ा। उन्हें अपनी ही सरकार में बेगानो की तरह अपनी बात मनवाने के लिये धरने पर बैठना पड़ा। हुआ कुछ यूं कि आज झबरेड़ा विधायक अपनी विधानसभा के गावँ सलेमपुर मे शमशान घाट के सौंदर्यकरण को लेकर शिलान्यास करने पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने पहले नाला निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक से शिकायत की। उसी समय विधायक देशराज दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि मेरे खिलाफ विकास को लेकर साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते विभाग ने कार्य शुरू नही किया तो कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही सलेमपुर,’ कोटवाल,’ शिवपुरम, कृष्णानगर में विधायक देशराज ने करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। झबरेड़ा से भाजपा विधायक का लोगो के बीच मे विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ गुस्सा फूटना काफी गंभीर है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौजूदा सरकार में अफसरशाही किस कदर हावी है। जब एक प्रतिनिधि का यह हाल है तो समझा जा सकता है कि आम जनमानस किस हाल में होगा।

Post A Comment: