देहरादून।देहरादून से दिल्ली जाते हुए क्रिकेटर मोहम्मद शमी मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यही वो गाड़ी है जिसमे मोहम्मद शमी घायल हुए हैमिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर मोहम्मद शमी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के निजी दौरे पर थे। रविवार की सुबह को क्रिकेटर मोहम्मद शमी एक समाचार चैनल के मालिक उमेश जयकुमार के साथ दिल्ली जा रहे थे, तब देहरादून दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास हादसा हो गया ।क्लेमनटाउन एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक में उस् गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी जिसमें मोहम्मद शमी और उमेश जयकुमार बैठेहुए थे। हादसे में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ज्यादा चोटतो नहीं आई, लेकिन गाड़ी चला रहे हैं ड्राइवर प्रेम कुमार को चोट लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर उमेश जयकुमार और क्रिकेटर मोहम्मद शमी दिल्ली जाने की बजाए देहरादून वापस लौट आए। क्रिकेटर मोहम्मद शमी उमेश कुमार के मैक्स अस्पताल के सामने स्थित घर पर मौजूद है। हालांकि खबर यह भी आ रही है की शमी को चार टांके आये हैं।वहीं इस सड़क दुर्घटना को लेकर वादी उमेश कुमार पुत्र जगदीश राज मंदाकिनी बिहार सहस्त्रधारा देहरादून रोड ने थाना क्लेमनटाउन लिखित तहरीर दी कि आज मैं अपने परिवार के साथ वाहन संख्या यूके-07डीसी-0 270 टोयोटासे देहरादून से दिल्ली की तरफ जा रहे थे तो आरटीओ चेकपोस्ट आशारोड़ी के पास करीब सौ मीटर आगे गलत दिशा से ओवरटेक करने के कारण वाहन संख्या ट्रक यूपी12एटी 3970 द्वारा वाहन टोयोटा को टक्कर मार दी जिससे दोनोंगाड़ी में टक्कर लगने से वादी व वादी के पारिवार के लोगों को गुम चोट आई है एवं वादी की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर मुकदमा पंजीकृत जा रहा है। प्रतिवादी के द्वारा उत्तराखंड रोडवेज एक अन्य वाहन को टक्कर मारी गई है। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post A Comment: