ऋषिकेश: लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला एकाइ हमेशा ही समाजसेवा के कार्य करती रहती है इसही कर्म में आज भी संस्था द्वारा एक और नैक कार्य किया गया।
ISIS/आईसीस द्वारा इराक के मोसुल में जिन 39 भारतीयों की निर्मम हत्या 2014 में की गई, उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल व लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल लेडीज विंग द्वारा त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा आरती की गयी।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अद्यक्ष पंकज चंदानी सचिव अभिनव गोयल ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आइसिस द्वारा 39 भारतीयों की निर्मम हत्या एक जघन्य घटना है, उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में पूरा लायंस क्लब के सभी सदस्य उन 39 परिवारों के साथ है।
गंगा आरती में क्लब अद्यक्ष पंकज चंदानी, सचिव अभिनव गोयल, महिला इकाई की कॉर्डिनेटर कोमल मखीजा, युविका चंदानी, गीता अरोडा, सरिता छाबड़ा, हिमांशु अरोडा, अंकुर अग्रवाल, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, आदि उपस्थित थे


Post A Comment: