उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नौकरी का पिटारा खोल दिया है. लम्बे समय बाद समाज कल्याण विभाग के पदों पर भी विज्ञप्ति निकाली गई है. समूह ग के 50 पदों के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं. जिसकी अंतिम तारीख 10 मई रखी गई है.

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है. अपर सचिव राज्यपाल सचिवालय समेत सहायक अधीक्षिका, महिला कल्याण विभाग  के 3 पदों के लिए वैकन्सी निकली है. आयोग की वेवसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर इच्छुक अभ्यर्थी  ज्यादा जानकारी ले सकते है.

इन पदों पर होनी है भर्ती

सहायक समाज कल्याण अधिकारी -14


पर्यवेक्षक भिक्षु गृह समाज कल्याण -2

सहायक अध्यापक भिक्षुक गृह समाज कल्याण-4

अपर निजी सचिव, राज्यपाल सचिवालय-3

सहायक समीक्षा अधिकारी, राज्यपाल सचिवालय- 5

कम्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर, राज्यपाल सचिवालय -1

अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी -1

अनुवादक सूचना एंव लोक सम्पर्क विभाग -1

सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 15

संवीक्षक, सूचना एंव लोक संपर्क अधिकारी-1

सहायक अधीक्षिका, महिला कल्याण विभाग- 3

Post A Comment: