भराड़ीसैंण। गैरसैंण के भराड़ीसैण में आहूत बजट सत्र के दौरान मंगलवार को गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए उत्तराखण्ड क्रांति दल ने जमकर हंगामा काटा। उक्रांद ने भराड़ीसैंण जाने वाले मार्ग पर कब्जा कर लिया। जिसके कारण कई मंत्री व विधायक भी जाम में फंस गये। उक्रांद का यह सड़क जाम, धरना व प्रदर्शन कई घंटो तक जारी रहा।
मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन प्रदेश भर के उक्रांद कार्यकर्ता सुबह 8 बजे ही भराड़ीसैण पहुंचना शुरू हो गया था। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण जाने वाले मार्ग पर कब्जा कर लिया। उन्होंने इस मार्ग पर कई जगह धरना दिया। उक्रांद कार्यकर्ता ने पुलिस के बनाए गये कई स्थानों पर बैरिकेटिंग तोड़ दिये। उक्रांद कार्यकर्ता बैरिकेटिंक तोड़ते हुए भराड़ीसैण से करीब 5 किलों मीटर तक पहंुच गये। उन्होंने जमकर हंगामा किया। उक्रांद से जुड़ी महिलाएं पहाड़ो से चढ़कर भराड़ीसैण विधानसभा के पास तक पहुंच गई। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को खूब छकाया। उक्रांद के कार्यकर्ता पूरे दिन भराड़ीसैण के पहाड़ो में दौड़ते रहे।
प्रदर्शनकारियों से सत्र की सुरक्षा में लगे करीब 2 हजार सुरक्षाकर्मी को पूरे दिन दौडाय रखा।
उक्रांद ने विधानसभा सत्र शुरू होते की घेराव के लिए घोषणा कर दी थी लेकिन जिस तरह प्रदेश भर से प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए पहुंच गये इसे इंटेलिजैंस नेटवर्क को फेल होना ही माना जायेगा।


Post A Comment: