ऋषिकेश,20मार्च: भू माफियाओं की दबंगई के चलते एक महिला की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने के बाद उससे मारपीट किए जाने का मामला कोतवाली में पहुंचा है जिसने न्याय की गुहार लगाई है मीरा नगर निवासी अंजू शर्मा पत्नी अमित कुमार शर्मा बैराज कॉलोनी निवासी ने पुलिस चौकी आईडीपीएल प्रभारी को दी गई तहरीर में कहा है कि वह मीरा नगर गली नंबर 8 में एक भूखंड पर काफी समय से निवास कर रही है जिसमें उसका एक सेट का कमरा बना कमरा बना है लेकिन सोमवार की देर रात कुछ भूमाफिया अपने कुछ साथियों के साथ जिनके नाम संजीव चौधरी, रामकुमार ,शोभाराम थापा चंद्रकला, सतीश नवनीत राकेश सहित 30-40 अज्ञात लोग आए और उन्होंने उसकी टीम की झोपड़ी तोड़कर उस पर कब्ज़ा कर लिया और जिसका विरोध किए जाने पर उन्होंने उनका सारा सामान भी लूट कर गायब कर दिया और सभी लोगों ने उसकी नाबालिक पुत्र प्राची शर्मा तथा उसे स्वयं को भी काफी मारपीट कर घायल कर दिया अंजू शर्मा ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह बदमाशों से इतनी डर गई है कि वह अपने भूखंड पर जाने से भी डर रही है उसे न्याय दिलाया जाए तथा उसकी जमीन से बदमाशों को भगाया जाए पुलिस ने इस मामले में अंजू की तहरीर पर जांच प्रारंभ कर दी है उधर अंजू के समर्थन में आए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बदमाशों द्वारा जो कब्जा किया गया है उसमें पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण पुलिस ने रात को जब झगड़ा हुआ उसके बाद पीड़िता व उसकी पुत्री प्राची को बिना महिला पुलिस के ही पकड़ कर थाने में रात भर रखा है जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से भी की गई है और उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
दबंगों ने गरीब की झोपड़ी तोड़कर किया जमीन पर कब्जा, पुलिस ने पीड़िता को ही रात भर रखा थाने में


Post A Comment: