ऋषिकेश 31 मार्च। नव चेतना विद्यालय नीम करौली ऋषिकेश में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी ने विधायक निधि से ₹ चार लाख की लागत से बनने वाले पुस्तकालय कक्ष का शिलान्यास किया ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्र - छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए ।
मुख्य अतिथि के रुप में नव चेतना विद्यालय में पहुंचे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी ने कहा है कि छात्र छात्राओं के समग्र विकास की दृष्टि से पुस्तकालय का विशेष महत्व है ! विद्यालय में पुस्तकालय कक्ष का शिलान्यास करते हुए श्री अग्रवाल जी ने कहां है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए तकनीकी शिक्षा का ज्ञान भी आवश्यक है।
अग्रवाल ने विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि समय के साथ-साथ और अधिक मेहनत करने की जरूरत है ताकि अपने क्षेत्र प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर श्रीमती अनीता ममगाई , योगी कांडपाल। विपिन पंत, अनीता नवानी संजीव चौहान , हरीश रतूड़ी , शूरवीर लाल, सुनील यादव , विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम नवीन, लक्ष्मी नवीन, डॉक्टर विक्रम अलंकार आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: