ऋषिकेश। ऋषिकेश के तपोवन स्थित लक्ष्मण चौक पर गत माह हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा सीज की गई बिल्डिंग की सील तोड़कर चोरी छूपे इमारत में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गत माह ऋषिकेश के तपोवन स्थित लक्ष्मण चौक पर अवैध रूप से बनाई जा  रही इमारत को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने सीज कर दिया था लेकिन अब बिना अनुमति के बिल्डिंग के सील को तोड़कर धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा है। स्थनीय लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है। स्थनीय लोगो का आरोप है कि जब इस बारे में निर्माण करने वालों से बात की जाती है तो वो बोलते हैं कि सेटिंग्स हो गए है अब कोई कुछ नही कर सकता हैं।

Post A Comment: