चारधाम यात्रा को लेकर अपर आयुक्त ने परिवहन संस्थाओं व संबंधित विभाग के अधिकारियों से किया विचार विमर्श

-यात्रा बसो मे कूड़ेदान तथा फर्स्ट एड बॉक्स भी लगाये जाये-- हरक सिंह

-यात्रा बस स्टैंड पर अवैध खोखो का मामला भी बैठक में छाया रहा

ऋषिकेश,19मार्च आगामी 18 अप्रैल से आयोजित होने वाली विश्वविख्यात चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर अपआयुक्त हरक सिंह रावत ने परिवहन संस्थााओं व अधिकारियों की बैठक ली जिसमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बसों में कूड़ादान लगाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि यात्रा पर चलने वाले सभी वाहन पूरी तरह यात्रियों के लिए जहां सुरक्षित हो वही किराए की दरें भी पूर्व में ही निर्धारित कर ली जाए बैठक में सयुंक्त रोटेशन बस अड्डे पर अवैध रूप से रखे गए खोखो का मामला भी छाया रहा। इस अवसर पर आरटीओ सुधांशु गर्ग ने सभी वाहन चालको  मालिकों से अनुरोध किया कि वह बाहर से आने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए अनाअधिकृत एजेंटों को बुकिंग न दे इसी के साथ समय का ध्यान रखें तथा एक शहर डिपो में दो बसों को  रखने के निर्देश भी दिए गए, बैठक में बसों की समय सारणी के अंतर्गत बसों के संचालन करने प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक की यात्रा का समय निर्धारित किए जाने पर भी बल दिया वही भारी वाहन मल्टी एक्सेल वाले वाहन रात में चलने के संबंध में भी चर्चा की गई बैठक में अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जाने पर बल देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सरकार की मंशा है कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे बैठक में सभी वाहनों को रो टेंशन से ही संचालित किए जाने पर बल दिया गया जिस का निरीक्षण समय-समय पर यात्रा मजिस्ट्रेट द्वारा  किया जाएगा ,सभी  बसे  रोटेशन से संचालित होंगी जो नहीचलेगे  उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए बैठक में   स्टे   लेकर चलने वाले यात्रा वाहनों पर भी विचार करते हुए कहा गया कि यह वाहन भी अब रोटेशन से ही चलेंगे क्योंकि आरटीओ विभाग द्वारा कोर्ट के स्टे पर कार्यवाही पहले ही सुनिश्चित कर दी गई है किसी भी असामायिक दुर्घटना के समय बस में ही यात्रियों की सुविधा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स दवाई सभी आवश्यक चीजें बसों में ही उपलब्ध कराई जाने के अतिरिक्त प्रत्येक वाहन में स्वच्छता को ध्यान में रखते डस्टबिन रखने के साथ यात्रा में जाने के समय आरटीओ विभाग द्वारा निर्धारित की गई  चैक पोस्ट पर हाजिरी लगाए जाने पर बल दिया गया बैठक में यह भी बताया गया कि प्राइवेट वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग किए जाने पर उन्हें प्ररतिबंधित  किया जाएगा तथा सामान्य प्रतिबंधित किए जाएंगे वाहनों को सीज किए जाने का अधिकार थाना चौकियों को दिया गया है बैठक में आरटीओ सुधांशु गर्ग   उप जिलाधिकारी हरि गिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, नगर निगम ऋषिकेश महेंद्र सिंह रावत, एआरटीओ अरोरा सयुंक्त रोटेशन मन्नू कोठारी ,भानू गिरी, मनोज ध्यानी, कोटद्वार से एआरटीओ रावत सिंह, कुंवर सिंह उपस्थित थे।


Post A Comment: