उत्तराखंड के गैरसैंण में होने वाले बजट विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है. 20 मार्च मंगलवार से शुरू होने वाला यह विधानसभा सत्र 28 मार्च तक चलेगा. गैरसैंण विधानसभा सत्र में राज्यपाल केके पॉल भी शिरकत करेंगे. जिसके मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं उत्तराखंड पुलिस के लिए गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर नजर बनाए रखना भी बड़ी चुनौती रहेगी.

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांगकर रहे आंदोलनकारी किसी भी प्रकार से विधानसभा सत्र के दौरान खलल न डाल सके. इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद रहेगी.

एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से अतरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जायेगी, बजट सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था न बिगड़े. जिसको लेकर ही गैरसेण में होने वाले विधानसभा सत्र की सुरक्षा को पुख्ता की जा रही है.

राज्य में इन दिनों कई जगहों पर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं. उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश जुयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में गैरसैंण को राज्य की राजधानी बनाने का वादा प्रदेश की जनता से किया था.



अब सरकार में आने के बाद भाजपा अपने वादे को हमेशा की तरह भूल चुकी है. उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में गैरसैंण को मुद्दा बनाती है और यूपी में राम मंदिर, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वादे को भूल जाती है.

Post A Comment: