उत्तराखंड के निजी मेडिकल कॉलेज श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज ने बढ़ी हुई फीस वापस ले ली है. बीते सोमवार को एजीआरआर मेडिकल कॉलेज ने एमबीबीएस की फीस पांच गुना तक बढ़ा दी थी. लगातार इस खबर को चला रहा था और इस पर सरकार और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठा रहा था.

बीते हफ़्ते ही सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में निजी मेडिकल कॉलेजों को स्टेट कोटे की सीटों पर फीस तय करने का अधिकार दे दिया था. राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज हैं- देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का हिमालयन मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर यूनिवर्सिटी का एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और सुभारती यूनिवर्सिटी का सुभारती मेडिकल कॉलेज शामिल है.

इसके बाद सोमवार को एसजीआरआर ने चार गुना तक फ़ीस बढ़ाने का नोटिस लगा दिया. विरोध में मंगलवार दोपहर को छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए और अब तक धरने पर बैठे हुए हैं.

लगातार इस खबर पर बना रहा और छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों की पीड़ा को भी आवाज़ देता रहा. छात्रों का कहना है कि जहां स्टेट कोटे में पहले चार लाख रुपए फीस थी, जो अब बढ़ाकर 19 से 20 लाख रुपए कर दी गई है. चार से पांच गुना बढ़ी फीस से अभिभावक भी परेशान रहे.

Post A Comment: