देहरादून। विजलेंस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुवे जेई को गिरफ्तार कर लिया। जेई सुबोध नेगी ठेकेदार से लाइन बिछाने के बिल की पेमेंट करने के एवज रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत कर्ता ने पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई कि विद्युत सब स्टेशन कोटाबाग क्षेत्र में उनके द्वारा विद्युत लाइन अनुरक्षण, नये कनेक्शन सँयोजन कार्य वर्ष 2017 में किए गए जिनकी विद्युत लाइन उर्जीकृत भी हो चुकी हैं। अवर अभियन्ता सुबोध नेगी को बार-बार बिल पेमेंट के लिए अनुरोध करने के बाद भी उसके द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है तथा कार्य की विभागीय माप पुस्तिका नहीं भरी जा रही है जिससे बिल का पेमेंट हो सके। बार बार अनुरोध करने पर उसने 10,000 रू रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत न देकर इसकी शिकायत सतर्कता विभाग में की।
इस शिकायत की जांच करने पर तथ्य सही पाए जाने के बाद निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को सुबोध कुमार नेगी पुत्र स्व. जयपाल सिंह नेगी, निवासी ग्राम सूला पट्टी असवाल स्यू जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल मकान नम्बर 20, बिजलीघर कालौनी, निकट आवास विकास काशीपुर, उ० सि०नगर, अवर अभियन्ता चिल्किया रामनगर को रंगे हाथों रिश्वत राशि 10 हजार के साथ उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

Post A Comment: