देहरादून। शासन ने प्रतीक्षारत आईएएस राजीव रोतेला को कुमायूॅ मंण्डल का कमीश्नर बनाया गया है जबकि कमिश्नर कुमायूॅ मंडल का प्रतिक्षा में रखा गया है। मंगलवार को शासन ने 12 आईएएस, दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों व एक वित्त सेवा के अधिकारी के दायित्व में पफेरबदल किया है। शासन ने सचिव डी सेन्थिल पाण्डियन ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा तथा गन्ना चीनी आयुक्त का पदभार हटा लिया है। सचिव हरबंस सिंह चुघ से राजस्व का पदभार हटाते हुए उन्हें ग्रामीण अभियंत्रण सेवा दिया गया है। प्रभारी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय को ग्राम्य विकास तथा आयुक्त ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गयी हैै। प्रभारी सचिव इन्दुधर से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन तथा पुनर्गठन हटाते हुए उन्हें गन्ना चीनी सामान्य प्रशासन तथा पुनर्गठन दिया गया है। प्रभारी सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी से संस्कृत शिक्षा तथा सचिवालय प्रशासन हटाने हुए राजस्व सौंपा गया है। प्रभारी सचिव अशोक कुमार के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। अपर सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार से औद्योगिक विकास वाणिज्य एवं टैक्सटाइल, सुक्ष्म लुघ एवं मध्यम उद्योग निदेशक राजकीय मुद्रणालय, रुड़की तथा निदेशक सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग हटाते हुए सचिवालय प्रशासन दिया गया है। अपर सचिव रणवीर सिहं चैहान से ऊर्जा तथा निदेशक वैकल्पिक ऊर्जा (उरेडा) हटाते हुए महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास तथा निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) दिया गया है। अपर सचिव सविन बंसल से ग्राम्य विकास तथा आयुक्त ग्राम्य विकास की जिम्मदारी लेते हुए उन्हें वित्त तथा निदेशक आॅडिट सौंपा गया है। अपर सचिव कैप्टल आलोक शेखर तिवारी को हल्का कर दिया गया है। उनसे महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास तथा निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) विभाग हटा लिया गया है। सचिवालय सेवा से अपर सचिव टीकम सिंह पंवार से अपर मुख्य कार्यकारी निदेशक खादी एवं ग्रामोद्योग हटा लिया गया है। जबकि सचिवालय सेवा से अपर सचिव प्रतीक्षारत रमेश कुमार को प्रोटोकाॅल विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वित्त सेवा के भूपेश तिवारी को अपर सचिव ऊर्जा तथा निदेशक वैकल्पिक ऊर्जा (उरेडा) बनाया गया है।
देहरादून। सूबे में मंगलवार को 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गये। रूचि मोहन रयाल को मुख्य कार्मिक अधिकारी पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं अधिशासी निदेशक चीनी मिल किच्छा, विनोद गिरी गोस्वामी को संयुक्त निदेशक उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल, दीप्ति सिंह को संयुक्त सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड शासन, हंसादत्त पाण्डे मुख्य विकास अधिकारी चमोली, मौ नासिर अपर आयुक्त कर उत्तराखण्ड देहरादून पद पर तैनाती, शिवचरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी टिहरी तथा आनन्द श्रीवास्तव को निदेशक कर्मचारी बीमा योजना के पद पर तैनाती दी गई है।


Post A Comment: