
ऋषिकेश। उत्तराखंड जन विकास मंच का एम्स निदेशक हटाओ उत्तराखंड के युवाओं का रोजगार बचाओ कार्यक्रम को लेकर 121 वें दिन भी आंदोलन लगातार जारी रहा। क्रमिक अनशन में बैठने वालों में राकेश कुमार संदीप कश्यप तथा गजेंद् बिष्ट शामिल थे। क्रमिक अनशन को समर्थन देने वालों में आशुतोष शर्मा राजू बड़थ्वाल कुंवर सिंह आशीष रयाल आदित्य घिल्डियाल राकेश कुमार आशीष अग्रवाल नितिन कुमार जय सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा नहीं कहा की एम्स में संविदा पर रखे गए कर्मचारियों व अन्य माध्यमों से की जा रही। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के चलते योग्य और प्रतिभावान युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और अपात्र पैसे के बल पर व ऊंचे राजनीतिक रसूख की वजह से नियुक्ति पाने में सफल हो रहे हैं। एम्स ऋषिकेश के द्वारा विभिन्न पदों पर फर्जी विज्ञापन निकाले जाते हैं जिसमें आवेदन पत्र फीस 3000 से 2000 तक वसूली जा रही है और इस तरह की विज्ञप्ति तीन तीन बार निकाली गई यह एक तरह से बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है नाही परीक्षाएं हो रही है और ना ही उनकी फीस उन्हें वापस की जा रही है एम्स निदेशक नए नए करार अन्य सामाजिक संस्थाओं और सरकारी संस्थाओं के साथ कर रहे हैं ताकि अपनी सामाजिक छवि कायम रख सके परंतु भ्रष्टाचार के मामले में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से ही उन पर कई आरोप है और काफी सारे स्टिंग भी उनके यूट्यूब में पड़े हैं हमारे द्वारा लगाए गए आरोपों पर पीएमओ की जांच चल रही है हमें आशा है कि जल्द ही युवाओं को न्याय मिलेगा और और साथ ही उपनल और अन्य एजेंसियों के माध्यम से नियुक्तियों में बेरोजगार युवाओं को जो कि उत्तराखंड के स्थाई और मूल निवासी हैं रोजगार में समायोजित किया जा सके ।
Post A Comment: