श्यामुपर/डोईवाला। छिददरवाला में विद्युत विभाग  की ओर से सौभाग्य योजना के तहत छिददरवाला के पंचायत घर मे  शिविर लगाया गया। जिसमें अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सहज हर घर योजना के तहत हर घर मे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी । शिविर मे
अधिशासी अभियंता डीपी सिंह एव जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी ने  सयुंक्त रूप से 20 लोगों   को नये कनेक्शन के साथ प्रमाण पत्र एव निशुल्क मीटर सर्विस लाईन,मीटर ,एलडीई बल्ब , स्विच बोर्ड वितरित किये । शिविर मे  15 नये  आवेदन भी भरे गये ।  शिविर में एसडीओ महेन्द्र सिंह,जेई अमित भट्ट,लाईन मैन सुदेश शर्मा,अशोक जोशी,बलविंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकुल रमोला, प्रिस रावत,दीपक थापा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Post A Comment: