ऋषिकेश। गुमानीवाला में 8.50 लाख की विधायक निधि से तैयार चार सीसी मार्गों का लोकार्पण किया। ऋषिकेश विधायक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।
गुमानीवाला वार्ड नंबर तीन में शिव प्रसाद के घर से सत्य प्रसाद भट्ट  के घर तक 2 लाख 80 रुपये, वार्ड नंबर ग्यारह में गोपाल सिंह रावत के घर से रत्न मणि के घर तक 1 लाख,57 रुपये , वार्ड संख्या बारह में लक्ष्मी सकलानी  के घर से प्रभुलाल सेमवाल के घर तक 2 लाख,55 रुपये एवं वार्ड संख्या ग्यारह में लोक निर्माण विभाग की मैन सड़क से कारण सिंह के घर तक 45, हज़ार रुपये की लागत की चार सीसी मार्गों का उद्धघाटन रिबन काटकर किया है ।इस मौक़े पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना भी की गई।
इस मौक़े पर गुमानीवाला क्षेत्र की स्थानीय जनता ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया व जनता समस्याओं को बताए मैं उसका निस्तारण करने का पूर्ण प्रयास करता रहुंगा व आश्वस्त किया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की तीव्रता में कोई कमी नही आने देंगे।

Post A Comment: